फिल्मी सितारों के लिए सिर्फ फिल्में ही कमाई का जरिया बिल्कुल नहीं होती हैं बल्कि कई और माध्यम भी कमाई का जरिया होते हैं। इंस्टाग्राम भी ऐसा ही एक माध्यम है, जिसमें इन सितारों को खूब पैसे मिल जाते हैं।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो इंस्टाग्राम पर सामंथा के 23.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं ट्विटर पर 9.8 मिलियन। सामंथा रुथ प्रभु को ब्रांड की पोस्ट और प्रमोशन के 2 से 3 करोड़ रुपए मिल जाते हैं।
View this post on Instagram
लेकिन ये तो बात तब है जब सामंथा की पॉपुलैरिटी खासतौर पर साउथ इंडस्ट्री में ही है। सामंथा की तरह और भी कई बड़े सितारे हैं जो अपनी पॉपुलैरिटी को इंस्टाग्राम पर कैश कराते हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं-
शाहरुख खान: शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं। लेकिन वो बाकी लोगों से कम ही पैसे इंस्टाग्राम पोस्ट के चार्ज करते हैं। दरअसल वो बहुत कम प्रमोशनल पोस्ट ही करते हैं। ऐसे में उनकी प्रमोशनल पोस्ट का चार्ज 80 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच होता है।

अमिताभ बच्चन:
अमिताभ बच्चन एक पोस्ट का 55 लाख रुपए चार्ज करते हैं। उनके 28 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि वो इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट कम ही करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा:रिपोर्ट्स कहती हैं कि 68 मिलियन फॉलोअर वाली प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम की हर पोस्ट का 1.80 करोड़ चार्ज करती हैं। फोर्ब्स ने प्रियंका चोपड़ा को सबसे अमीर इंस्टाग्रामर भी माना है।