80 की दर्शक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री रीना राय उस समय दर्शकों के दिलों में राज करती थी। उन्होंने अपने अदाकारी से लाखों लोगों को अपना फैन बनाया था। रीना राय ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1972 में फिल्म ‘ जरूरत ‘ से की थी । अपने समय के सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक रीना राय आज काफी बदल चुकी हैं। रीना राय की खूबसूरती उन दिनों कुछ ऐसी थी कि हज़ारों लोग उनके खूबसूरती के चलते उनके फिल्म देखने चले जाते थे। उनकी बॉलीवुड करियर उतना आसान नहीं रहा।
इस फ़िल्म से चमकी थी रीना जी की किस्मत
साल 1976 में रीना राय की फिल्म नागिन ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसमें उनके साथ जितेंद्र उनके साथ मुख्य रोल में थे। इस फिल्म के बाद रीना के पास फिल्मों की झड़ी लग गयी। इसके बाद रीना राय शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फिल्म कालीचरण में नजर आये। ये फिल्म भी उनकी बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद उन्होंने बड़े बड़े निर्माताओ ने उनके साथ काम किया।

उन दिनों बॉलीवुड के गल्लिऐरो में रीना राय और शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर काफी चर्चा में थी। लोगों ने उस समय यहाँ तक कयास लगाए की शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की माँ रीना राय हैं। क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा बिल्कुल रीना जी के जैसे दिखती हैं। ये बात इन्हें बहुत बुरी लगी।
रीना राय ने क्रिकेट दुनिया में रचाई शादी
रीना राय ने साल 1983 में मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ शादी रचा ली। हालाँकि इन दोनों की रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। शादी के कुछ सालों बाद ही तलाक हो गया। इन दोनों की एक बेटी है जिसका नाम सनम हैं।
इनकी बेटी की जिम्मेदारी पहले क्रिकेटर के पास थी मगर जब उन्होंने दूसरी शादी कर ली तो बच्ची की जिम्मेदारी रीना राय को मिल गयी। अब दोनों माँ बेटी मुंबई में एक साथ रहती हैं।